राष्ट्रीय समूह गान कार्यक्रम में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल को मिला प्रथम स्थान

 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया सिलाई मशीन का वितरण 

  जौनपुर।   भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन मंगलम मैरिज लान मे किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के बच्चो द्वारा राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक से हिंदी और संस्कृत भाषा में गीतों की सुंदर प्रस्तुति की गई।सेवा प्रकल्प के अंतर्गत असहाय और निर्बल महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से दो महिला जिसमे आरती मौर्या और दीक्षा यादव को संस्था द्वारा मुख्य अतिथि रजत जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति गुप्ता के हाथो सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी,विशिष्ट अतिथि सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता,प्रांतीय सचिव प्रमोद कुमार दुबे,जिला समन्वयक लोकेश कुमार,अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् बच्चो के अंदर राष्ट्र प्रेम और संस्कार की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में तमाम कार्यक्रम करती रहती है जिसके अंतर्गत आज राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमे प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को प्रांतीय कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है।
मुख्य अतिथि जिला प्रचारक रजत जी ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है आज के पाश्चात्य संस्कृति में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर संस्कार के साथ गीतों की सुंदर प्रस्तुति से समाज को अलग संदेश देता है।आज के संस्कारिक बच्चे कल के भविष्य है।
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज विभिन्न विद्यालय  की टीमों द्वारा देश भक्ति से भरे हुए गीतों की सुंदर प्रस्तुति से समाज को अलग संदेश मिला है।इस तरह के कार्यक्रम द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार की आवश्यकता है 
प्रांतीय सचिव प्रमोद कुमार दुबे ने  आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी टीमों को बधाई दी।जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने कहा कि परिषद द्वारा स्थापना काल से ही विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से स्कूली बच्चों को संस्कारित करने का कार्य करती रही है।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में पूर्व जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अमित वत्स  और सुभाष कुशवाहा द्वारा सभी विद्यालयों की प्रस्तुतियों की सराहना की और भारत विकास परिषद द्वारा इस तरह के संस्कार के प्रकल्प आयोजित करने की सराहना की। सभी की सहमति से सर्वश्रेष्ठ सुर लय ताल के साथ गीत प्रस्तुत करने वाली टीम सेंट मेरी को प्रथम स्थान घोषित किया दूसरे स्थान पर नेहरू बालोद्यान और तीसरे स्थान पर होली चाइल्ड एकेडमी को प्रशस्ति पत्र एव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यालय के बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विभाग प्रचारक रामेश्वर सिंह,पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक,निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,प्रकल्प प्रमुख गणेश जी साहू,प्रदीप जायसवाल,मानिक चंद्र सेठ,महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह,बबिता जायसवाल,स्वेता अग्रहरी,ममता साहू,रेखा गुप्ता,सुजीत गुप्ता,संतोष अग्रहरी,अतुल सिंह,राजेंद्र निगम,सर्वेश जायसवाल,विकाश गुप्ता,ध्रुव जायसवाल,राम रतन सेठ,शिव कुमार सेठ, डॉ प्रेम कुमार संतोषी, डॉ वी पी गुप्ता,राजीव श्रीवास्तव,दिवाकर गुप्ता,संजय साहू,शिवा वर्मा,चंद्र प्रताप सोनी, डॉ सुनील जायसवाल,संदीप सेठी,दीपक केशरी,रूपेश गुप्ता,आशुतोष पाठक,प्रवीन सिंह,विजय सिंघानिया,पियूष चतुर्वेदी सहित  विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के तमाम सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने किया।आभार कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू ने व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 5610811788043754552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item