नाग पंचमी पर किया गंगा जल एव फल मिष्ठान वितरण

 जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के द्वितीय कार्यक्रम में नाग पंचमी के पावन पर्व पर ओलंदगंज स्थित चौरा माता मंदिर गंगा जल वितरण किया तत्पश्चात साष्टात दंडवत कावड़ यात्रियों को कोतवाली चौराहे पर फल मिष्ठान एव शरबत का वितरण किया गया।

सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू,शरद साहू द्वारा भगवान भोले नाथ को गंगा जल, दूध अर्पण कर जग कल्याण की कामना की।
शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने  कहा सावन के इस पवित्र माह में पूरे देश में सेवा एव संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जाता है। नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान भोले नाथ को अर्पण करने के लिए गंगाजल का वितरण किया गया है।साष्टात दंडवत सेवा समिति के तत्वाधान में निकली भव्य कावड़ यात्रा में संस्था द्वारा फल मिष्ठान शरबत का वितरण किया गया है ।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि परिषद हमेशा से ही सेवा संस्कृति के लिए तमाम कार्यक्रम करती रहती है।इस सावन के पवित्र माह में किसी भी प्रकार से भगवान भोले नाथ के भक्तो की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य माना गया है। इस अवसर प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू द्वारा सभी दंडवत कावड़ यात्रियों को स्नान कराकर शरबत पिलाया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के कार्यालय प्रभारी एव परिषद सदस्य ब्रहमेश शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र निगम,सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरी,शरद साहू,आशुतोष पाठक,दीपक केशरी,ध्रुव जायसवाल,संस्कृति साहू,संदीप सेठी, पवन साहू सहित तमाम लोग उपस्थित थे।आभार प्रकल्प प्रमुख शरद साहू ने व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 9131564086819052829

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item