कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

शाहगंज, जौनपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय  बालिका विद्यालय की  की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । शाहगंज नगर बुधवार को तिरंगा मय हो गया।  तिरंगा  यात्रा को  बौतर  मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष  लायंस मनीष  अग्रहरि अपने  लायंस पदाधिकारी मनोज जायसवाल, पवन साहू , चंदन त्रिपाठी, दीपक सिंह,   सहित हरी झंडी दिखाई।  सभी ने तिरंगे की शान में संबोधित करते हुए देश भक्ति की बाते की । तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकल कर  दादर पुल , सेंट थॉमस रोड  तहसील कार्यालय रोड से होते हुआ तहसील  प्रांगण में पहुंचा । यहां  पर यात्रा के समापन बतौर मुख्य  अतिथि   उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया  ने  छात्राओं को  स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए देश भक्ति का पाठ पठाया । इस तिरंगा यात्रा में  छात्राओं  ने  हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे।  सभी के प्रति  आभार  विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने व्यक्त किया । तिरंगा यात्रा के समापन पर 

तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत तमाम राजस्व कर्मी , अधिवक्ता  सहित, अन्य गणमान्य लोग ने अपनी सहभागिता निभाई ।  यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुन पर सभी हाथ में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे । 

 इस तिरंगा यात्रा में कस्तूरबा विद्यालय  की अध्यापिकाओं में किरण मौर्या ,  पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह,  अंकिता शुक्ला, रोमा मौर्या,   प्रियंका वर्मा, सहित आशीष राय आदि शामिल रहे ।

Related

डाक्टर 835510918067905664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item