गौ पूजन के साथ संस्कृति सप्ताह का हुआ शुभारंभ

 

  जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम में गौशाला परिसर में गौ पूजन कर गुड़ चारा खिलाकर समाज के कल्याण की कामना की।

सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू सचिव सतेंद्र अग्रहरी द्वारा नंदी बैल एव गौ माता की विधिवत पूजन अर्चन कर गुड़ खिलाकर समाज के कल्याण की कामना की।
शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने  कहा की परिषद द्वारा सावन के पवित्र माह में पूरे देश में सेवा एव संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत सेवा संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम किये जाते है इसी के अंतर्गत आज भगवान शिव को प्रिय नंदी जी और गौ माता की पूजा के साथ सप्ताह की शुरुवात की गई हैं ।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा करना बहुत ही सौभाग्य की बात है।प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू ने कहा की गौ माता के चरण जहा  पड़ते हैं वह स्थान पवित्र हो जाता है।गौ पूजन का विधान शास्त्रों में भी उल्लेखित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र निगम,सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरी,आशुतोष पाठक,दीपक केशरी,ध्रुव जायसवाल,संस्कृति साहू, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने किया।आभार प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू ने व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 1811602334669772756

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item