मदरसा से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

 जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मदरसा चश्मये हयात रेहटी में आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाला गया। लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित भी किया।


मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने बताया कि इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर घर तिरंगा आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर पर लगाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा से रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर पर लगाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाय तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। तिरंगा यात्रा में मोहम्मद जावेद, शाहिद, अफजल, मुहम्मद शौकत, अबरार, तौफीक, दिलशाद, हयातुल्लाह सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्रा, ग्रामवासी आदि शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 228320071224809647

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item