निकाली गयी शोभायात्रा, धाम को निकला कांवरियों का जत्था

 शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में बाबा बर्फानी ग्रुप की तरफ़ से भगवान शिव का विशाल शोभा यात्रा निकाला गया। पूरे क़स्बे का भ्रमण कर कांवरियों का जत्था बेलवाई धाम के लिए रवाना हुआ। डीजे एवं भक्तों के बोल बम के नारों से पूरा क़स्बा गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। शोभायात्रा का आरंम्भ आरती पूजन के साथ किया गया। यात्रा संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ हुई। पुरानी बाज़ार, पंजाब नेशनल बैंक तथा मुख्य मार्ग होते हुए काली मंदिर पहुँचकर समाप्त हो गई। शिव भक्त बेलवाई धाम सुल्तानपुर के प्रस्थान किये। कार्यक्रम आयोजक विवेक मोदनवाल और राविन्स गुप्ता विक्की रहे। शोभायात्रा में मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, शान्तिभूषण मिश्र, धर्मचंद गुप्ता, गजेन्द्र पांडेय, अमलेंद्र गुप्ता, राहुल बरनवाल, आदर्श श्रीवास्तव, सचिन सेठ समेत तमाम लोग शामिल रहे।

Related

जौनपुर 2686773366327993176

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item