श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल

 

जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय देवस्थानम पड़ाव वाराणसी के अध्यक्ष  गुरुपद बाबा संभव राम के निर्देशानुसार स्थानीय शाखा द्वारा जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में रविवार को  मरीजों को फल वितरित किया गया। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम तथा गुरुपद बाबा के जयकारे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीएमएस डॉ महेंद्र कुमार के सहयोग से समूह के पदाधिकारियों ने प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को फल तथा बिस्किट वितरित किया। 

अघोरेश्वर महाप्रभु के विचारों से सम्बंधित साहित्य का भी वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। बताया कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा तथा मदद को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर मानव का कल्याण निश्चित है। फल वितरण कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर समोधपुर शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू, जौनपुर शाखा के उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सिंह, गिरीशचंद्र सिंह, विकास सिंह, ब्रज भूषण सिंह, राजेश प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद जायसवाल, अरविंद सिंह, संत सिंह, नीरज गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, समरजीत सिंह, विनोद सिंह, ओम् प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, सीबी सिंह, अजीत सिंह एवं आश्रम के छात्र मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item