ग्रामीण आजीविका समूह की 302 लखपति दीदी को मिला सम्मान पत्र
https://www.shirazehind.com/2024/08/302.html
बदलापुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्राम विकास विभाग) भारत सरकार के सौवें दिवस की कार्य योजना के उपलक्ष्य में रविवार को प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन कार्यक्रम के बाद स्थानीय विकास खंड के रतासी में संचालित लक्ष्य प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष बिन्दू देवी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनिल मौर्या, घनश्यामपुर में सक्षम प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष सुषमा निषाद, ब्लॉक मिशन प्रबंधक जितेंद्र यादव, सिंगरामऊ में नारी शक्ति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष संगीता देवी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विकास चंन्द्र पाण्डेय, मुरादपुर कोटिला में उड़ान प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता, एडीओ आई.एस.बी आनंद मिश्रा की उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित बदलापुर विकास खंड के कुल 886 समूहों में से कुल 302 लखपति दीदीयों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित समूह के पदाधिकारियों ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।