संगीतज्ञ डा. विशेष नारायण को दिल्ली में मिला 'बैजू बावरा' सम्मान

 

धर्मापुर, जौनपुर। सनातन वैष्णव संगीत सम्राट की उपाधि से अलंकृत, महाविद्या सम्मान से समलंकृत, अवध मार्तण्ड व संगीत श्रृंग सम्मान से सुशोभित, राज संगीतज्ञ हिन्दू साम्राज्य परिषद, जौनपुर रत्न एवं सरस्वती सम्मान से सम्मानित, वाग्गेयकार, श्रेष्ठ संगतकार, भजन सम्राट, शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं लोक गायक, ग्वालियर घराने के गुरू स्व. रूप नारायण मिश्र के आशीष से अभिसिंचित एवं गुरुवर संगीत हृदय सम्राट स्व. राम प्रताप मिश्र सम्मान से सनाथित एवं सद्गुरुवर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश के संगीत संकाय के कंठ विभाग में सेवारत अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार संगीताचार्य डॉ0 विशेष नारायण मिश्र 'सहजरंग' को संगीत के पर्याय 'बैजू बावरा' सम्मान से सुगन्धित किया गया। बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर आयोजित सांगीतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह में “स्वर साधना संस्थान” नई दिल्ली द्वारा संगीतज्ञ डॉ0 विशेष नारायण मिश्र को सांगीतिक क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु “बैजू बावरा” जैसे श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्वालियर घराने के स्वनाम धन्य उद्भट विद्वान व गायक लक्ष्णराव कृष्णराव पण्डित द्वारा प्रदान किया गया। डा. विशेष नारायण को यह सम्मान मिलने से धर्मापुर क्षेत्र के ऋषिकेश मिश्र, शेष नारायण मिश्र, विजय नारायण तिवारी, दशरथ बिंद, विपुल मिश्र, चन्द्रेश पांडेय, आलोक त्रिपाठी, सुजीत बरनवाल, मंजेश यादव आदि लोगों ने प्रसन्नता जतायी।

Related

JAUNPUR 2836092474716306306

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item