महाराजा दक्ष प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

 

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित जनों ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुये माल्यार्पण करके पूजन—अर्चन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष बसन्त प्रजापति उर्फ अनिल सभासद ने भगवान दक्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हम एकजुट होकर कोई भी कार्य करेंगे तो समाज में एकता की क्रांति आएगी। इसी क्रम में महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट ने शिक्षा व एकता पर बल दिया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। अगले वर्ष विशाल रूप से भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति, संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनन्द प्रजापति, विकास प्रजापति भागीदारी पार्टी पीके, कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, रीता प्रजापति, प्रीति प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, सार्थक प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 996450066798919126

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item