स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा नगर पंचायत कजगांव,कचरों का लगा अम्बार

 

जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव के द्वारा डस्टबिन में भरे हुए कूड़े-कचरों को नहीं फेंकने के कारण बाजार में उठ रही भीषण बदबू से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद भी नगर पंचायत पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है।बता दें एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी यह दावा करते है कि कजगांव नगर में साफ-सफाई समय समय से होती है। इसके बावजूद भी देखा जा रहा है कि चुंगी,चौराहे पर रखा डस्टबिन, आदि स्थानों पर नगर पंचायत में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।

लेकिन देखा जाय तो यहाँ कूड़े-कचरों को नही फेंका जा रहा है। जो जिम्मेदारों के पोल खोलती नजर आ रही है। इस गंदगी से भीषण बदबू उठ रही है और लोगों को भारी परेशानी को झेलना पड़ रहा है।लोगों ने बताया कि यह डस्टबिन काफी दिनों से  भरा पड़ा हुआ है|लेकिन इसको साफ नही किया जा रहा है।यह नगर पंचायत पुरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन योजना पर पलीता लगाते हुए नजर आ रहे है।

Related

डाक्टर 3562404122696488547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item