ऑन लाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने सभा कर दिया ज्ञापन

 

जौनपुर। ऑन लाइन अटेंडेंस/ डिजिटाइजेशन के विरोध समेत विभिन्न मांगो के समर्थन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संगठन के आह्वान पर जनपद के शिक्षक व पदाधिकारी इकट्ठा होकर ऑनलाइन अटेंडेंस/डिजिटाइजेशन का विरोध करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।इसके क्रम में पूर्व माध्यमिक संघ के मंडल अध्यक्ष डा संतोष कुमार तिवारी,सरंक्षक सत्य प्रकाश पांडेय,,जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलामंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल सरोज,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वन्दना सरकार ,संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री मुकेश श्रीवास्तव,विष्णु शंकर सिंह  सहित सभी  पदाधिकारियों के साथ शिक्षक उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि शिक्षको के साथ दोहरा मानदंड अपनाते हुए विभाग द्वारा समस्याओं का निदान नही किया जा रहा है इसके विरोध में आज से 21 जुलाई तक चरण बद्ध रुप से ज्ञापन का कार्यक्रम किया जाएगा।शिक्षको की प्रमुख समस्याओं में उपार्जित अवकाश,प्रतिकर अवकाश,अर्ध दिवस आकस्मिक अवकाश,अनुमन्य किये जायें।महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ वंदना सरकार ने कहा कि टाइम एंड मोशन के तहत बढ़ाया गया समय कम करते हुए शंकुल बैठक व विद्यालयी कार्य स्कूल समय मे कराए जाय व महिला अध्यापकों के सुरक्षा का ध्यान दिया जाए।जिला मंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि पदोन्नति की मांग कई वर्षों से पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक में की जा रही है लेकिन विभाग ध्यान नही दे रहा है।इस अवसर पर  प्राथमिक शिक्षक  संघ जिलाअध्यक्ष अमित सिंह, मंत्री सतीश पाठक,संतोष सिंह बघेल,राजेश सिंह टोनी,शैलेंद्र सिंह,मृत्युंजय सिंह,अनिल मिश्रा,राजेश्वर मिश्रा,महेंद्र कुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ राजेश यादव,ओमप्रकाश गुप्ता,रामसिंह,विनोद सिंह,प्रदीप श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश मिश्रा,राजेश उपाध्याय,संजय वेनवंशी,शशिबदन उपाध्याय, डॉ अखिलेश सिंह,अजय पांडेय,संतोष सिंह,राकेश सिंह,शैलेश सिंह, ओपी अंबेडकर,सरोज सिंह,विशाल सिंह,सजल सिंह,चंदन सिंह,राजीव सिंह लोहिया,रियाज अहमद,प्राथमिक शिक्षक  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिंह,मन्द्रिका मौर्य, अंजू सिंह,ऋचा,किरन,रेखा चौहान,अटेवा से राजेश उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6117509932637875465

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item