बीएसए के निरीक्षण में पढ़ाई और सफाई मिली चौपट

 

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के द्वारा सोमवार को करंजाकला व खुटहन विकासखंड के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक विद्यालयों में उपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयी अभिलेखों के ऑनलाइन/डिजिटलीकरण किए जाने हेतु प्रेरणा रजिस्टर मॉड्यूल में कुल 12 पंजिकाओं को ऑनलाइन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

             जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम करंजाकला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जेठपुरा का निरीक्षण किया गया। सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार यादव चिकित्सकीय अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में नामांकित कल 124 छात्रों के सापेक्ष 69 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान भोजन पंजिका में गत तीन दिवस में 0,30,78 लाभार्थी छात्रों की संख्या दर्ज पाई गई। विद्यालय को प्राप्त कन्वर्जन धनराशि कुल रू 50000 विद्यालय में खर्च नहीं पाया गया। विद्यालय में रंगाई-पुताई का अभाव पाया गया।  कक्षा 7 के छात्रों से बीएसए द्वारा इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर छात्रों द्वारा सही उत्तर नहीं दिया गया, जिसके कारण बीएसए द्वारा कक्षाध्यापिका जैगम फातिमा को एक सप्ताह में बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
            विकासखंड खुटहन के परिषदीय विद्यालय कंपोजिट विद्यालय नूरुद्दीनपुर व प्राथमिक विद्यालय खानपुर में समस्त कार्यरत शिक्षक उपस्थित पाए गए। कंपोजिट विद्यालय नूरुद्दीनपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा पंजिकाओं को ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर अध्ययन किया गया था। कक्षा 8 के छात्रों से दशमलव से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर छात्रों द्वारा सही-सही उत्तर न देने व विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष के रोशनदान में गंदगी पाए जाने के कारण प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में अधिगम स्तर में सुधार एवं विद्यालय साफ-सफाई किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किया गया। प्राथमिक विद्यालय खानपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा कन्वर्जन धनराशि से संबंधित आय-व्यय पंजिका प्रस्तुत न किए जाने के कारण प्रधानाध्यापक को बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत किया गया।
                                                         

Related

JAUNPUR 2834604409738636735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item