मानवता की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते थे प्रो. लालजी

 पैतृक गांव कलवारी में प्रख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री का सादगी के साथ मनी जयन्ती


सिकरारा, जौनपुर। देश में डीएनए फिंगर प्रिंट के जन्मदाता, प्रख्यात वैज्ञानिक, पद्मश्री प्रोफेसर लालजी सिंह का जयंती समारोह शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कलवारी में जीनोम फाउंडेशन परिसर में सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। परिसर में ही स्थित राहुल महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो. लालजी ने विज्ञान के क्षेत्र में देश को जो योगदान दिया, उसका ऋण चुका पाना असम्भव है। वे मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जीनोम फाउंडेशन उसका जीता जागता उदाहरण है। अन्त में डा. सिंह के भतीजे व महाविद्यालय के प्रबंधक डा. आशीष सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र यादव, रंजीत सिंह, संतोष यादव, राजेश यादव, अरुण कुमार, काजल यादव, रमेश सिंह, प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव (गोले) सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Related

जौनपुर 7033410147517000511

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item