हर—हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गूंज उठा जौनपुर

 बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में हजारों शिवभक्त बाबा धाम रवाना

लोगों के लिये आकर्षण की केन्द्र बनी रहीं शोभायात्रा में शामिल झांकियां
महिलाओं ने छत से की पुष्पवर्षा तो स्वयंसेवी संगठनों ने किया स्वागत
जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ शोभायात्रा बुधवार को बोल बम कांवरिया संघ जौनपुर के नेतृत्व में परम्परागत तरीके से निकाला गया। नगर के हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर पर शोभायात्रा में विराजमान महादेव की झांकी का सर्वप्रथम संघ के संरक्षक संतोष सेठ एवं महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना किया। इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारम्भ किया जिसके बाद कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को आरम्भ कराया। भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में घोड़ा, डीजे, भगवान की भव्य झांकियों के अलावा 12 ज्योतिर्लिंग के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से आयी प्रमुख झांकियां आकर्षण की केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, सुत्तहट्टी बाजार से होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पर 12:30 बजे पहुंची जहां से फरक्का ट्रेन से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिये रवाना हो गया। कावंरियों की शोभायात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। वहीं नगर में जगह—जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने कावंरियों के लिए जलपान की व्यवस्था किया। बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र, धर्म और समाज का कल्याण होता है। शोभायात्रा में संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जायसवाल, राजन बम, मनोज सोनी, पप्पू चौरसिया, उदय सेठ, कृष्ण सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चौरसिया, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, विष्णु गोस्वामी सहित तमाम कांवरिये उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5240288109774787219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item