चाइनीज मांझे में फंसे बेजुबान की बचायी गयी जान

 स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने मिलकर बचा ली कबूतर की जान

चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागर चौराहा पर स्थित एक पेड़ की डाल पर एक कबूतर चाईनीज मंझे में फंसकर तड़प रहा था। जिन्दगी और मौत से जूझ रहे कबूतर को देख पर्यावरण पक्षी प्रेमी बिजली विभाग से सेवानिवृत अमरनाथ वर्मा ने लोगों को यह बात बतायी। इसके बाद मौजूद गुड्डू सेठ, अमरनाथ वर्मा, अरमान, तिलकधारी यादव आदि ने मिलकर कबूतर को किसी तरह मंझे से अलग कर सुरक्षित खुले आसमान में छोड़ दिया। पशु—पक्षी प्रेमी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पशु—पक्षी हमारी जीवन में दया के पात्र हैं। पशु—पक्षी के प्रति संवेदनशील धरती का प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका है। जैसे मूल के बिना पेड़ संभव नहीं है। वैसे ही जीव दया के बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक है। वहीं बेजुबान जीव, जंतु, पक्षी मनुष्य की तरह बोल नहीं सकते परंतु उनके मन में प्रेम संवेदना दर्द, सुख, दुख की भावना होती है।
013

Related

डाक्टर 5133635854636876830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item