डेढ़ सौ मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

  सर्वोदय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राणपट्टी में आयोजित हुआ बेटी प्रतिभा सम्मान समारोह


नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सर्वोदय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राणपट्टी लेदुका में बेटी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। करीब दस विद्यालयों की डेढ़ सौ इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजक विद्यालय प्रबन्धक एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने बताया कि विद्यालय परिसर में बेटी प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत क्षेत्र के करीब दस इंटरमीडिएट कालेजो की डेढ़ सौ मेधावी छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महन्थराज इंटर कालेज मई के प्रधानाचार्य चंचल यादव, आर्य इंटर कालेज लेदुका के प्रधानाचार्य अशोक सिंह, श्रीकृष्ण इंटर कालेज बड़ारी के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र प्रताप यादव, तिलक इंटर कालेज बरबसपुर के प्रधानाचार्य राम अकबाल यादव, नैपाल इंटर कालेज मई के प्रधानाचार्य रामफेर यादव, केडी कान्वेंट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, श्री गणेशराम इंटर कालेज बटाऊबीर प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव, रमाशंकर इंटर कालेज शाहपुर सानी के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर यादव, श्यामविहारी इंटर कालेज सरायत्रिलोकी आदि के नेतृत्व में पहुँची मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य डॉ. विवेक यादव, संघर्ष यादव, बच्चा यादव, रामानंद यादव सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहें।

Related

JAUNPUR 8126394344773970607

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item