ऋद्धिमा ने प्रथम प्रयास में नीट में पाई सफलता
https://www.shirazehind.com/2024/06/blog-post_80.html
जौनपुर। नीट की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर ऋद्धिमा श्रीवास्तव ने जनपद का नाम रौशन किया है।उसने नीट की परीक्षा में 98.85 परसेंटाइल प्राप्त किया है। जजेज कॉलोनी निवासी ऋद्धिमा के पिता प्रवीण मोहन श्रीवास्तव दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उसके दादा स्व0 मोहन लाल श्रीवास्तव दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। ऋद्धिमा की माता रोली श्रीवास्तव अध्यापिका हैं। ऋद्धिमा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही। उसने 2021 में हाई स्कूल में 98 फीसद एवं इंटरमीडिएट में 2023 में बायो ग्रुप से 95.2 फीसद अंक हासिल किए थे। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 1 वर्ष में ही प्रथम प्रयास में उसने सफलता हासिल की। उसकी सफलता से परिजनों व जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।