इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन आनन्दमय बनाता है: अशोक सचदेवा

 नगर के में आयोजित हुआ निरंकारी सत्संग समारोह


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के बारां मोड़ स्थित वैभव मैरेज हाल में गुरुवार को  निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन हुआ जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सत्संग में सन्त समूह को सम्बोधित करते हुए अशोक सचदेवा जोनल इंचार्ज ने कहा कि "इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन को आनंदमय बनाते है। ईश्वर की खोज की अपेक्षा ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दें। ब्रह्मज्ञानी सन्त ईश्वर से जुड़े हुए होते है। उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के ओआवन संदेशों का वर्णन करते हुए बताया कि सद्गुरु माताजी ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि मानव जीवन ईश्वर से नाता जोड़े बिना अधूरा होता है। यह नाता सन्तों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। हमें घृणा, ईष्या, स्वार्थ, लोभ और इस प्रकार के अन्य नकारात्मक भावनाओं से निजात प्राप्त होती है और हमारे अन्दर प्रेम, नम्रता, करुणा, दया व परोपकार जैसी नेक भावना पनपने लगती है। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूर-दराज से मुखी महात्मा, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक व सेवादल के भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यकम सेवादार डॉ0 पीके गौतम व अमरनाथ की देखरेख में सम्पन्न हुआ।


Related

जौनपुर 4253273522746013939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item