ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, ननदोई पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज

 जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने एक विवाहित महिला की तहरीर पर ससुराल के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न व नंदोई द्वारा अश्लील हरकत का मामला दर्ज कराया है। 

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोहल्ला मखदूमशाह अढन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व मोहल्ला बलुआघाट निवासी नजीर हुसैन के पुत्र सलमान शेख के साथ किया था। शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे लोग 5 लाख रुपए नगद और कार की मांग करने लगे। विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे यह बात विवाहिता हमेशा अपने मायके वालों से बताती रही। इसी बीच विवाहिता का नंदोई जैगम अब्बास पुत्र तहजीबुल हसन जैदी सऊदी अरब से वापस आया।  वह विवाहित पर हमेशा गंदी नियत रखता था।  एक दिन मौका पाकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। विवाहित महिला ने इस बात को अपने ससुराल वालों को बताया तो वह लोग टाल मटोल कर गए। लेकिन जैसे उसका नंदोई सऊदी अरब वापस लौट गया वैसे ही ससुराल के लोगों ने उसे छोड़ देने दबाव बनाने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। 

शिकायत मिलने पर कि महिला को बंधक बनाए हुए हैं तुरंत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला को ससुराल जाकर मुक्त कराया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति सलमान और उसके भाई पिंटू शेख ,दीबा पत्नी पिंटू , रेशमा पुत्री नज़ीर हुसैन,  आफरीन पुत्री नजीर हुसैन , बिलकिस बानो , हासिम अहमद , नंदोई  जैगम अब्बास निवासी बाजार भूआ के खिलाफ धारा 498 ए 354, 323 ,504 ,506 व 3/4 दहेज निवारण अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। इस घटना की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी द्वारा की जा रही है।

Related

डाक्टर 7532272176580130404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item