बाइस एवार्ड प्राप्त कर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने लहराया परचम


*भव्य व ऐतिहासिक एवार्ड नाइट में लायन्स क्लब जौनपुर मेन का रहा जलवा*

 जौनपुर। लायन्स क्लब इन्टरनेशनल मण्डल 321ई का पुरस्कार वितरण समारोह विगत दिनों गोल्डन प्लाजा सुल्तानपुर में आयोजित हुआ। जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सौरभकांत ने 2022-23 सत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायन्स क्लब व पदाधिकारियों को एवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में लायन्स क्लब जौनपुर मेन को बेहतर सेवा कार्यो को करने के लिए 22 एवार्डस प्राप्त करते हुए अपना परचम लहराया। जिसमें संदीप गुप्ता को बेस्ट प्रेसिडेंट, डायबिटीज के क्षेत्र सेवा कार्य हेतु वरिष्ठ चिकित्सक डा वी एस उपाध्याय को, कैंसर के क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डा अजीत कपूर को, वैक्सीनेशन व टीकाकरण के क्षेत्र में सेवा के लिए डा मदन मोहन वर्मा, व बेस्ट सर्विसेज अवार्ड दिनेश टंडन, राकेश श्रीवास्तव, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अरुण त्रिपाठी, राम कुमार साहू, शकील अहमद, सुरेश चन्द्र गुप्ता, नीरज शाह, सोमेश्वर केसरवानी, शत्रुघ्न मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, ज़ीहशम मुफ्ती, राधेरमण जायसवाल आदि को एवार्ड से सम्मानित किया गया, तथा आक्सीजन कंस्ट्रेटर सेवा के लिए क्लब को बेस्ट सर्विस एवार्ड, व पर्यावरण सेवा के लिए क्लब को अवार्ड प्राप्त हुआ। 
साथ ही इंटरनेशनल से संदीप गुप्ता को एक्सीलेंस प्रेसिडेंट, व अशोक मौर्य को एक्सीलेंस  रीजन चेयरमैन का अवार्ड भी प्राप्त हुआ। 
  सेवा कार्यो की बदौलत एवार्ड लेकर जौनपुर पहुचने पर शनिवार को शहर स्थित गल्ला मण्डी में लायन्स क्लब जौनपुर के सदस्यों ने एवार्डी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।                                                          इस अवसर पर स्वागत करते हुए लायन्स क्लब जौनपुर मेन के पूर्व अध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टंडन ने एवार्ड प्राप्त करने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद जौनपुर के साथ साथ मण्डल व राष्ट्रीय स्तर पर लायन्स जौनपुर मेन सेवा कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाता है, ये गर्व की बात है कि अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में लायन्स मेन द्वारा किये गए सेवा कार्य के लिए 22 एवार्ड प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में भव्य व ऐतिहासिक अवार्ड नाइट आयोजित हुआ, जिससे लोगों को सम्मानित किया गया।            
   इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय केडिया के नेतृत्व में सदस्यों ने स्वागत करते हुए बधाई दिया।

Related

डाक्टर 9203254560530848771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item