रिकार्ड मतों से जीते बाबू सिंह कुशवाहा , मछलीशहर में तेज रफ़्तार चली साइकिल

जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा व मछलीशहर से प्रिया सरोज ने मारी बाजी

जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाशंकर सिंह को 99335 मतों से पराजित किया। बाबू सिंह कुशवाहा को 509130 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 409795 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 157137 मत प्राप्त हुआ। 

इसी क्रम में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भी बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35850 मतों से पराजित किया। प्रिया सरोज को 451292 मत प्राप्त हुआ जबकि बीपी सरोज को 415442 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 157291 मत प्राप्त हुए।

Related

जौनपुर 6555328335839243290

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item