महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं

 सक्रिय हुआ एण्टी रोमियो स्क्वाड, मनचलों पर कसा शिकंजा

मनचले हो जायं सावधान, शक्ति स्क्वायड कर रहा महिलाओं की सुरक्षा

खेतासराय, जौनपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन अब नए तेवर में आ गया है। पुलिस प्रशासन पूरे तेवर के साथ अपराध को कंट्रोल करने में जुट गया है। शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए मनचलों को कड़ी चेतावनी दी।
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शासन से एंटी रोमियो अभियान चलाने का निर्देश मिलते ही शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक लल्लू सिंह व महिला कॉन्स्टेबल राखी, बिंदु ने चौराहा पुलिस बूथ, गुलशन मार्किट, असलम कटरा, मछली मार्केट समेत पूरे कस्बे में एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बेखौफ होकर आने जाने का विश्वास दिलाया। साथ ही कहा किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करने अथवा किसी अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर पुलिस की तत्काल मदद लेनी चाहिए।
इसके लिये 1090, 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक खड़े युवकों की जमकर क्लास लिया। इससे मनचलों में हड़कंप मचा रहा। सार्वजनिक स्थानों पर कइयों को लगी फ़टकार से युवाओं की टोली खिसकती दिखी। इस भीषण गर्मी में कई बुजुर्ग महिलाओं से हालचाल पूछा। बुजुर्ग महिला का गला सुख रहा था। महिला कांस्टेबल राखी ने तुरंत पानी की बोतल लाकर बुजुर्ग महिला से कहा पानी पी लीजिए। उसके बाद महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

Related

जौनपुर 5107768728464822011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item