वार्षिकोत्सव में बोले टीचर्स : सराहनीय रहा यूटा का कार्यकाल

जौनपुर। शुक्रवार को यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सिद्धार्थ उपवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने यूटा के बीते हुए 3 वर्ष के कार्यकाल को सराहनीय करार दिया और सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि यूटा द्वारा जो भी कार्य शिक्षकों का किया गया उसमें कोई भी शिक्षक यह आरोप नहीं लगा सकता कि किसी साथी ने किसी शिक्षक से एक रूपए लिया हो यह यूटा के लिए अनुकरणीय विषय है। कार्य क्रम के उपरांत में डा.आशीष सिंह द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि करंजाकला विकास खण्ड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है ऐसे में श्री राम मिलन यादव सहायक अध्यापक उत्तर पट्टी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित कर दिया जाए जिसका समर्थन अध्यक्ष रामनगर बड़े भाई श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया सभी लोगों ने राममिलन यादव के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया की राममिलन यादव को करंजाकला ईकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया जाए। उक्त प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त होते ही जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी द्वारा जनपद अध्यक्ष से अनुमोदन प्राप्त करते हुए। श्री राम मिलन यादव को करंजाकला का वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया।

उक्त मौके पर उपस्थित होने वालों में जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ,कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, उपाध्यक्ष राव साहब सिंह ,प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री रजनीश सिंह, अध्यक्ष करंजाकला श्री कृष्णापांडे  , अध्यक्ष शाहगंज प्रमोद शुक्ला, अध्यक्ष रामनगर विनोद कुमार सिंह ,अध्यक्ष अजय मिश्रा ,मडियाहू संगठन मंत्री राजधारी तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ विपिन मिश्रा ,महिला उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, अमिता उपाध्याय, अध्यक्ष आनंद सिंह , मछली शहर, उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह , उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, चंचल पाठक शिक्षक नेता राजेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह मंत्री प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष वरसठी संतलाल गौतम, सुबाष जी डॉक्टर नंदराम मौर्य चंद्रशेखर जी सर्वेश मिश्रा जी अध्यक्ष प्रदीप सिंह जी अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह जी लेखाकार विजय बहादुर यादव जी , प्रवेश चंद्रपाल उपाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 2126576373107957281

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item