भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के लिए किया हवन पूजन

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के  सुजियामऊं  स्थित श्रीमहाकाली मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुजियामऊं निवासी युवा भाजपा नेता आशुतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी से भाजपा नरेंद्र मोदी और जौनपुर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह समेत देश भर में भाजपा गठबंधन के चार सौ पार के लिए विधिवत हवन पूजन किया गया।

आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि मोदी जी के अयोध्या, काशी व विंध्यवासिनी कारिडोर के भव्य निर्माण से विकसित भारत की गारंटी आदि विषयों को लेकर मोदी जी को पुनः प्रचंड बहुमत मिलने के लिए हवन पूजन कर प्रार्थना किया गया।
आचार्य द्वय वरुणेन्द्र मिश्र शास्त्री व रुद्रेश पाठक ने विधिवत पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम का आयोजन सुनील कुमार उपाध्याय ने कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी श्यामजी महाराज, देवदत्त उपाध्याय, चंद्रमणि उपाध्याय, सेक्टर संयोजक आशीष पांडेय,  अंबुज पाठक, बूथ अध्यक्ष अर्धपुर कृष्ण कुमार पाण्डेय, शिवम शर्मा बूथ अध्यक्ष सादनपुर, बूथ अध्यक्ष भटपूरा अनुज तिवारी, विदितनरायण उपाध्याय, राम प्रसाद सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2719030518141670974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item