पांच की छिन गई थानेदारी , नौ थानों के प्रभारी बदल गए

जौनपुर। एसपी  डॉ. अजय पाल शर्मा  ने बुधवार की रात पुलिस प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल करते हुए सात निरीक्षकों व सात ही उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। चार निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक थानेदारी छिन गई है। नौ थानों के प्रभारी बदल गए हैं। 

निरीक्षक जय प्रकाश यादव लाइन बाजार थाना से प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद, तेज बहादुर सिंह प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक थाना बक्शा, सत्य प्रकाश सिंह अपराध शाखा (विवेचना सेल) से प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर कोतवाली तैनात किए गए हैं। 

जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा और मछलीशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को अपराध शाखा (विवेचना सेल) व जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह को आइजीआरएस का प्रभारी तैनात कर रुतबा घटा दिया गया है। 

 उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा से थानाध्यक्ष जलालपुर, त्रिवेणी सिंह को थानाध्यक्ष सरपतहां से थानाध्यक्ष चंदवक, अरविंद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरसठी से थानाध्यक्ष सरपतहां, कश्यप कुमार सिंह को सिकरारा से थानाध्यक्ष बरसठी, दिव्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष महराजगंज से थानाध्यक्ष खुटहन बनाया गया है।

 आइआरजीएस प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे को रुतबा बढ़ाकर थानाध्यक्ष महराजगंज तैनात किया गया है। चंदवक के थानाध्यक्ष चंदन राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related

जौनपुर 4042602650921074607

एक टिप्पणी भेजें

  1. Hamaare pradesh me or janpad me aise hi sp sir ki jarurat hai bhagwaan hai sabke liye sp sir bahut accha kiye hai sir aisa hi hona chahiye in logo ke saat kyon ki kisi gareeb ka jo thaanedar sab hai nahi sunte hai paisa mangte hai gareeb bechara kaha se layega

    जवाब देंहटाएं
  2. Sp sir kabhi bhi yaha se n jaaye to bahut accha rahega kyon ki sab log late hai n bahut hi imaandar or nek insaan hai sp sir 🙏🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item