गैरइरादतन हत्या के मुकदमे के वांछितों को किया गया गिरफ्तार

 सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 308, 304 भादंवि में वांछित अभियुक्तगण काजू गौड एवं रामू गौड पुत्रगण रामभवन गौड निवासीगण ग्राम भगवानपुर थाना सुजानगंज को क्षेत्र के बाबूगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आलाकत्ल 1 बांस का डण्डा एवं 1 कुल्हाड़ी बरामद करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के अलावा उ0नि0 नान्हू यादव, हे0का0 अशोक कुमार एवं का0 सद्दाम हुसैन शामिल रहे।

Related

खबरें जौनपुर 6495151256449729947

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item