6 घण्टे बाद पुनः जल गया नया ट्रांसफार्मर

 

जौनपुर। योगी सरकार प्रदेश में जहां विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं, वहीं प्रदेश के सभी जिलों के विद्युत विभाग अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया है। कहा गया कि फाल्ट होने, जलने पर तत्काल बदले जायं ट्रांसफॉर्मर। यूपी में बिजली कटौती पर भी योगी ने बीते माह लगाई थी अफसरों की क्लास। किसी भी दशा में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। ट्रांसफॉर्मर जलने—फूंकने पर तत्काल कार्यवाही कर सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कर बहाल करें। इसी क्रम में देवचंदपुर वार्ड नम्बर 32 के रामदासपुर नेवादा में एक माह पूर्व लगा ट्रांसफॉर्मर बीते शनिवार को जल गया। बताया गया कि 18 घंटे बाद विद्युत वितरण खण्ड तृतीय अहियापुर से नया ट्रांसफार्मर, रामदासपुर नेवादा, भवानीपुर रामपुर, चौकीपुर में सोमवार की रात 9 बजे विभाग के कर्मचारियों ने लगाया। 3 घंटे ट्रांसफॉर्मर का तेल गर्म करने के बाद रात 12 बजे  बिजली आपूर्ति की गयी। मंगलवार की सुबह 6 बजे पुनः ट्रांसफॉर्मर जल गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में करीब 300 से ज्यादा परिवार लगभग 1200 लोगों को भीषण गर्मी होने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। वर्षों से पुराना ट्रांसफॉर्मर 100 केवी का ही लगा है। वर्तमान स्थिति में अधिक कनेक्शन क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर बार—बार ट्रिप कर जल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 220 केवी का नया ट्रांसफार्मर लग जाय तो बार—बार ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या का हल हो सकता है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील किया कि जल्द से जल्द इस इस समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल करें।

Related

जौनपुर 685224440997676524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item