गोंड जनजाति ने मनाया 460वां बलिदान दिवस

 

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के जनपद शाखा के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 460वां बलिदान दिवस गोंड जनजाति समुदाय द्वारा मनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय व प्रादेशिक कार्यकारणी का अनुमोदन किया गया। पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गोंड एडवोकेट, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश गोंड, प्रदेश सचिव गुड्डु राम गोंड, जौनपुर जिलाध्यक्ष हेमंत गोंड उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरस गोंड (पूर्व सभासद व मंत्री), सत्य प्रकाश गोंड जिलाध्यक्ष मछलीशहर (भा.ज.पा.ज.मोर्चा), सुरेश धुरिया जिलाध्यक्ष जौनपुर (भा.ज.पा.ज. मोर्चा), मनोज गोंड जिलाध्यक्ष गोंडवाना पार्टी, धनंजय कश्यप मंत्री काशी क्षेत्र (भा.ज.पा.ज. मोर्चा), अमरजीत गोंड जिलाध्यक्ष (स.पा.अ.ज.प्र.), राम दुलार गोंड (पूर्व प्रधानाचार्य), विकास गोंड रहे।
कार्यक्रम में जनार्दन गोंड पत्रकार सदर तहसील अध्यक्ष, घनश्याम गोंड केराकत तहसील अध्यक्ष, अनील धुरिया शाहगंज तहसील अध्यक्ष, अंबिका गोंड बदलापुर तहसील अध्यक्ष, प्रमोद गोंड एडवोकेट मछलीशहर तहसील अध्यक्ष, सुनील गोंड मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष रहे। वक्ताओं में डा. चंन्द्रभान गोंड, डा रामचंद्र गोंड, राजेश गोंड रहे। कार्यक्रम में सभी व्लाक अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विजय प्रकाश धुर्वे गोंड जिला महामंत्री ने किया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय कमेटी का अनुमोदन हुआ जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गोंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गोंड एडवोकेट जौनपुर, राष्ट्रीय महासचिव रामजी गोंड, राष्ट्रीय सचिव हरिहर गोंड, राष्ट्रीय सचिव हरेंद्र गोंड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवानंद गोंड, राष्ट्रीय सह सचिव उमेश गोंड, प्रदेश अध्यक्ष श्रीनाथ गोंड एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोंड बार्डर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोंड, प्रदेश सचिव डा बिनोद भाष्कर गोंड, सचिव गुड्डू राम गोंड, प्रदेश उपसचिव राजेंद्र गोंड गाजीपुर आदि उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8219287831575055962

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item