16 वर्षीय नाबालिग की 40 वर्षीय अधेड से हो रही शादी को पुलिस ने रोका

 

जौनपुर‌। नगर कोतवाली क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर पर 16 वर्षी एक लड़की से 40 वर्षी व्यक्ति की शादी होने से रोक दिया है। शुक्रवार दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा निवासी ने अपने 16 वर्षी नाबालिक पुत्री का विवाह नईगंज निवासी एक गौतम परिवार में करने जा रहा था। शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। उसने देखा कि दूल्हे की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक है और वह शादी का विरोध करना शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। 

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ जैसे मौके पर पहुंचे वैसे ही लड़की को जैसे ताकत मिल गई हो और उसने शादी से सीधे इंकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां दोनों ने अपने-अपने सामानों की वापसी कर लिया और अपने-अपने घरों को चले गए। 


Related

डाक्टर 1804517645200384761

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item