वोट देने में पुरूषों से आगे निकली महिलाएं, जानिए जौनपुर सीट पर कितना पड़ा वोट

राजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

जौनपुर। 25 मई को जौनपुर और मछलीशहर सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया। जौनपुर सीट पर 19 लाख 77 हजार 237 मतदाताओं में से दस लाख 99 हजार 223 ने वोट डाला। लोकतंत्र के इस महापर्व में पुरूषों से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। रविवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग का फाइनल डाटा पेश किया। जिसमें 55.59 फीसदी मतदाताओं अपने मतों का प्रयोग किया है।  

निर्वाचन विभाग के आकड़े के अनुसार जौनपुर लोकसभा के बदलापुर विधानसभा में कुल तीन लाख 51हजार 804 मतदाता है जिसमें एक लाख दो हजार 302 पुरूष तथा एक लाख 69 हजार 487 मतदाता है। जिसमें 97 हजार 342 पुरूष मतदाताओं ने वोट डाला वही एक लाख 973 महिलाएं चिलचिलाती धूप में लाइन लगाकर अपने मतो का प्रयोग किया। यहां पुरूषों से तीन हजार 651 महिलाओं ने वोट किया। 

शाहगंज विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख 9 हजार  538 है। जिसमें दो लाख, एक हजार 403 पुरूष तथा एक लाख 99 हजार 104 महिला ं वोटर्स है। यहां पर एक लाख 14 हजार 549 पुरूष, एक लाख 18 हजार 380 महिलाओं ने मतदान किया। इस विधानसभा में भी तीन हजार 831 महिलाओं ने पुरूषों से अधिक मतदान की। 

सदर विधानसभा सीट पर कुल चार लाख 43 हजार 395 मतदाता है जिसमें दो लाख, 31 हजार 160 पुरूष व दो लाख दो हजार 216 महिला मतदाता है। जिसमें से एक लाख 22 हजार 157 पुरूष तथा एक लाख 20 हजार 307 महिलाओं वोट डाला। इस सीट पर एक हजार 750 पुरूष मतदाताओं ने महिलाओं से अधिक वोट किया। 

मल्हनी सीट पर कुल तीन लाख 80 हजार 351 वोटर्स है। जिसमें एक लाख 97 हजार 232 पुरूष तथा एक लाख 83 हजार 171 मतदाता है। जिसमें एक लाख, आठ हजार 361 पुरूष व एक लाख आठ हजार 669 महिलाओं ने वोट डाला। यहां पर 308 महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा अधिक वोट किया। 

मुंगराबादशाहपुर में कुल तीन लाख 80 हजार 351 मतदाता है। जिसमें दो लाख 3 हजार 137 पुरूष तथा एक लाख 86 हजार 991 महिला वोटर है। जिसमें एक लाख 3 हजार 213 पुरूष व एक लाख पांच हजार 267 महिलाओं अपने मतो का प्रयोग किया। यहां पर पुरूषों की अपेक्षा दो हजार 54 महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा अधिक मतदान किया। 

पांचों विधानसभाओं में यानी जौनपुर लोसभा सीट पर पुरूषों से अधिक आठ हजार 973 महिलाओं ने अधिक मतदान किया।  


Related

जौनपुर 1013746486816636454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item