अतिरिक्त इवीएम देख भड़के सपा समर्थक

 जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास मार्ग पर उस वक्त सपाजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया जब उन्हें एक ट्रक में अतिरिक्त इवीएम लदा दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने इवीएम का सत्यापन कराकर लोगों को शांत कराया।

जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद विश्वविद्यालय परिसर में इवीएम को जमा कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक ट्रक में कुछ अतिरिक्त इवीएम देख सपा समर्थक भड़क गए। इसकी जानकारी बड़े नेताओं को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और इवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग करने लगे। 

उन्होंने बताया कि यह इवीएम मुंगराबादशाहपुर के लिए रिजर्व में रखी गई थी। अगर कहीं पर इवीएम खराबी या कमी होती तो इनको प्रयोग में लिया जाता। लोगों की मांग पर इवीएम का सत्यापन कराकर उसे लाकर कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में रखवाया गया। इस दौरान सपाजन पूरी रात वहीं डटे रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश के क्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ० ज्ञान प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया है कि 25 मई 2024 को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के पश्चात अप्रयुक्त ईवीएम/रिजर्व मशीन को आवंटित वाहन से जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस पहुंचाया जा रहा था।  
                     इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मछलीशहर पूर्व निर्धारित स्थल 368- मुंगराबादशाहपुर विधानसभा मुख्यालय विकास खंड कार्यालय मुंगराबादशाहपुर से जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस के लिए आवंटित वाहन से जमा करने हेतु प्रस्थान किया गया।       
                  तहसीलदार मछलीशहर अजीत कुमार अपने हमराही के साथ रिजर्व ईवीएम को जमा करने हेतु शासकीय वाहन से निर्धारित रूट से जिला निर्वाचन वेयरहाउस के लिए रवाना हुए।
                          जब श्री कुमार विश्वविद्यालय वाली रोड पर पहुंचे तो वहां जाम लगा हुआ था विश्वविद्यालय पर संकलन केंद्र होने के कारण सभी विधानसभा के पोलिंग पार्टियों की गाड़ी आ जाने से जाम की स्थिति बन गई थी इसी दौरान अचानक काफी संख्या में लोगों ने जिसमे पूर्व नियोजित कुछ युवकों ने स्टीकर वाली ईवीएम गाड़ी को घेर लिया।
                  श्री कुमार द्वारा उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराने पर उक्त वाहन को सबसे पहले सुरक्षित स्थल विश्वविद्यालय गेट के अंदर खड़ा कराया गया। इसी दौरान सपा के प्रत्याशी एवं एजेंट मौके पर पहुंच गए।
                जिलाधिकारी द्वारा उनको समझाया गया और बताया गया कि वाहन में रिजर्व ईवीएम रखे गए हैं जो कि 368-मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को रिजर्व के रूप में आवंटित की गई थी। मॉकपोल अथवा वास्तविक मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने की स्थिति में इन्ही रिजर्व ईवीएम से उसको रिप्लेस किया जाता है।
                उनके संदेह के निवारण हेतु मौके पर कुछ रिजर्व ईवीएम का सूची से मिलान कराया गया जिससे संतुष्ट होने पर प्रकरण का पटाक्षेप हो गया। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी एवं विधायक को भी उक्त तथ्य से अवगत करा दिया गया है।
                इसके पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा ससमय प्रत्याशी एवं उनके एजेंट से बात करने पर शांतिपूर्ण ढंग से निराकरण करा कर ईवीएम को जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस में पुलिस प्रशासन की अभिरक्षा में ले जाकर सकुशल जमा कर दिया गया है।
                    

Related

जौनपुर 6757204264315468876

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item