भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

 गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल युवा इकाई के तत्वावधान में स्थानीय नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे नगर में रैली, पोस्टर व सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर स्टिकर लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। अभियान प्रारंभ होने के पहले रामलीला मैदान बंजारेपुर में एकत्रित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। 


इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी व्यापारियों से अपना व पूरे परिवार का अमूल्य मत देने का आग्रह किया। महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल एवं युवा अध्यक्ष प्रियांशु साहू ने सभी व्यापारियों से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। वहीं समस्त नगरवासियों एवं व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना किया। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, तनशीत अहमद, राजकुमार सेठ, संजय साहू, अमन साहू, बलिराम सोनकर, पप्पू चौरसिया, आमोद गुप्ता, अजीत सोनकर, टीटू जायसवाल, सन्नी साहू, जितेंद्र जायसवाल, गणेश साहू, किशन साहू, मोनू राजभर, जावेद हाशमी, विक्की साहू, प्रिंस सेठ, ओमकार यादव, शिवम जायसवाल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8726796495596553488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item