हेलीकॉप्टर से अशोक सिंह ने किया चुनाव प्रचार

 जौनपुर। इस लोकसभा चुनाव में एक नाम खासा चर्चा में है। वह नाम है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का जो लोकसभा सदर से प्रत्याशी हैं। देखा गया कि कभी बैलगाड़ी तो कभी हेलीकॉप्टर से चुनावी रण में गर्दा उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर के बीआरपी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचकर श्री सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।

उनकी जनसभा में अच्छी—खासी भीड़ उमड़ी रही। इसके बाद उन्होंने धनियामऊ, सरायहरख और मुगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो जिले में विकास की गंगा बहा दूंगा। बीआरपी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गाना भी गाया जिसे सुनकर समर्थकों और जनता ने तालियों से उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मैं यहां से सांसद चुना जाता हूं तो शाहगंज में बंद गन्ना मिल को पुनः चालू करवाऊंगा। कुल मिलाकर अशोक सिंह इस समय जिले की सियासत में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं।

Related

डाक्टर 4712727081038896900

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item