105 वर्षीया जग्गी देवी ने भी किया मतदान

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत समाजवादी इण्टर कॉलेज गभिरन के बूथ संख्या 20 पर लगभग 105 वर्षीया जग्गी देवी पत्नी स्व. धनई राम यादव ने शनिवार को मतदान किया। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मतदान करना मेरा अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके 3 पुत्र हैं जिनमें सबसे बड़ा वंशराज यादव सहकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वहीं दूसरा बेटा रामराज यादव कानून गो से सेवानिवृत हैं। सबसे छोटा बेटा राम स्वारथ यादव खेती का काम देखते हैं। वहीं पर उनके पास दो पोता रेलवे एवं शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। दो पोती शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रही हैं।

Related

जौनपुर 683950453326957942

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item