चैत मास अष्टमी को चैता, चहका और चौताल

* परम्परागत फाग गीतों  को सुन झूमे श्रोता

* चुरावनपुर बक्शा में परम्परागत लोक संगीत समारोह सम्पन्न


नौपेड़वा(जौनपुर) सुरुचिपूर्ण लोक संगीत को जीवंत रखने के उद्देश्य से श्री द्वारिकाधीश लोक संस्कृति संस्थान द्वारा बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर तेलीतारा गांव में मंगलवार की देर शाम लोक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस फागुनी धमाल में लोग आनन्दित होते रहें। पिछले सात दशकों से यह संस्थान अनवरत जनपद के लोक कलाकारों को मंच प्रदान करता आ रहा है। विलुप्त हो रहें जनपद के फाग गीतों में फगुआ, चौताल, चहका, धमार, उलारा, बेलवइया एवं चैता आदि अवधी लोक गीतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय है। 

फागुनी गीतों के विविध गायन में पण्डित श्रीपति उपाध्याय, लोक गायक सत्यनाथ पांडेय, रामआसरे तिवारी, कैलाश शुक्ल, त्रिवेणी पाठक, स्वेता, प्रियांशी, इस्माइल उस्ताद, भुट्टे अली, नजरू उस्ताद, लक्ष्मी उपाध्याय, कृष्णानन्द उपाध्याय सहित अन्य गायकों ने "विंध्याचल साँकर खोरी रे भगवती, "घरवन में गौरैया चहचहानी हो रामा पिया नही आये", "सखियां सहेलियां भइली लरिकैया पिया नही आये"  झुप झुपवन बहे बयार अटरिया लम्बी छवाय द हे बालमा, रात सेजिया पे मोर झुलनी हेरानी बलमुआ, ना देबे कजरवा तोहके तू मरबे केहू के जान रे और झुलनी करि कोर कटार जुलुम करि डारे एवं उलारा फगुनवा बीता जाय मोरी गोइया आये न मोरे सईयां जैसे फागुनी गीतों को सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर स्वागत करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि आज होली के नाम पर सोशल मीडिया में परम्परागत लोक गीतों के स्थान पर अश्लील गीतों का प्रदर्शन हो रहा है। संस्थान का प्रयास है कि हमारी पुरातन लोक परंपरा विलुप्त न होने पाए। लोक गायकों को वरिष्ठ विज्ञान कथाकार एवं संचारक डॉ. अरविंद मिश्र द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 समारोह का संचालन पंडित श्रीपति उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन कौस्तुभ मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान लोकसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ. ज्ञानदेव दूबे, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, रवींद्र कुमार सिंह,रत्नाकर सिंह, विकेश उपाध्याय, प्रबुद्ध दुबे, आशीष सिंह आंशू, जितेंद्र मिश्र, डॉ. राजमणि मिश्र, डॉ. राजदेव दुबे, प्रो. रामनारायण, प्रो. मानस पांडेय, पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, संयुक्त निदेशक एमएल गुप्ता, देवराज पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। आयोजन श्री द्वारिकाधीश लोक संस्कृति एवं वानस्पतिकी विकास संस्थान ने किया।

Related

एनपीएस—यूपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे स्वास्थ कर्मी

 खेतासराय, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी काली पट्टी बांधकर दो दिन से कार्य करते नजर आ रहे हैं। उक्त केंद्र पर एनपीएस व यूपीएस के विरोध मे...

बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव पर मेधावियों को पठन—पाठन सामग्री

 जौनपुर। परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की प्रेरणा से अघोराचार्य बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव पर मंगलवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड वाराणसी की जौनपु...

समाज का मार्गदर्शन करती हैं डा. क्षेम की कविताएं

साहित्य समाज का दर्पण होता है: जिलाधिकारीस्वतंत्रता आन्दोलन में रहा कवियों का योगदान: पुलिस अधीक्षकहिन्दी साहित्य में सशक्त हस्ताक्षर हैं डा. क्षेम: ज्ञान प्रकाश सिंहजौनपुर। साहित्य वाचस्पति डा. श्रीप...

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

ब्रेकिंग न्यूजः भाजपा की रविवार को होने वाली बैठक स्थगित

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मछलीशहर के लिए बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दिया है। इसकी जानकारी होते ही जौ...

हैट्रिक पर योगी सरकार की नजर

सुनील सौरभ, दिल्लीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही, इस साल अप्रैल से राज्य के सभी सफाई कर्मचारि...

भाजपा नेताओं के दिलों की धड़कने हुई तेज

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के दिलो धड़कने तेज हो गयी है। कुछ घंटे बाद नये भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने पूरी उम्मीद है। जिसके मद्देनजर जौनपुर और मछलीशहर के दावेदारी क...

किशोर ने 9 वर्षीय बच्चे के साथ किया दुष्कर्म

 जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर के एक बस्ती में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला।पीड़िता की माँ ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दिया है।ऊक्त बस्ती निवा...

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक 19 मार्च को

जौनपुर । जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा प्रमुख, क्षेत्र पंचायत धर्मापुर के विरूद्ध अवि...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

Anonymous:

डाक्टर साहब क्षेत्र में चिकित्सीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योग दान दिए हैं,वे अब भी एक प्रेमी स्वभाव के, मृदुल संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item