डाक्टर अरविंद सिंह की पत्नी का निधन

 जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह जौनपुर शाखा के मंत्री डाक्टर अरविंद सिंह की धर्मपत्नी का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन से सर्वेश्वरी परिवार को गहरा दुख हुआ है।

 इसको लेकर समूह की जौनपुर शाखा के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई जिसमें सभी सदस्यों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति एवं सदगति तथा शोक संतप्त परिवार को असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु अघोरेश्वर महाप्रभु से प्रार्थना किया। इस अवसर पर प्रोफेसर धनंजय सिंह धीरेंद्र सिंह  शिवपूजन सिंह नीरज सिंह राजेश प्रताप सिंह सत्येंद्र बहादुर सिंह बृजभूषण सिंह मदनेस सिंह वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 

Related

जौनपुर 5574697556685417633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item