छह पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

 गोड़िला में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर किया था हमला

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव में जमीनी विवाद को लेकर मामूली कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गोड़िला गांव में विवेक यादव और नंदलाल चौहान के बीच जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर विवेक यादव और उनके साथियों ने नंद लाल ने घर पर धावा बोल दिया। लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से मनबढ़ों ने मारा पीटा। घटना में रामजीत चौहान पुत्र स्व. हीरा लाल और उनके बेटे नंद लाल, धर्मेन्द्र और विशाल घायल हो गए। सभी घायलों के सिर में गम्भीर चोट आई। रामजीत समेत दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में नन्द लाल चौहान की तहरीर पर विवेक यादव समेत 6 के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों विवेक पुत्र रामफेर और रामकेल्हे पुत्र रामसूरत को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


Related

जौनपुर 6492962269977247353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

जौनपुर की बेटी छत्तीसगढ़ में बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया है। वह भाजपा से निर्विरोध ज़िला बलौदा भाटापार छत्तीसगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी जिन्होंने समूचे क्षेत्र का न...

प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही छलावा: आशुतोष सिन्हा

धर्मापुर बाजार व पहेतियां गांव में शिक्षक एमएलसी ने सपाजनों संग की बैठकधर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक क...

पेड़ कटेंगे तो छांव कहां मिलेगी?

जौनपुर। जौनपुर सोशल फोरम की बैठक में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई गई। रासमंडल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का...

साहब लाल गौतम बनाये गये समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सच...

करेंट से महिला की गयी जान

 जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

इस तरह निरंतर संघर्ष होते रहना चाहिए

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item