युवा भाजपा नेता को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
महराजगंज थाना क्षेत्र के अमारी भानपुर गांव के निवासी राज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वह भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। वह प्रतिदिन बीजेपी प्रत्याशी के भतीेजे श्यामराज सिंह के साथ क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहा है। बीते 11 मार्च की रात करीब 11 बजे उसे व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काल करके भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार न करने के लिए कहा साथ उसने धमकी दिया कि यदि चुनाव प्रचार किया तो तुम्हे जान से मार दिया जायेगा। राज सिंह का आरोप है कि मैने तत्काल थानाध्यक्ष महराजगंज को इसकी सूचना दिया उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही किया गया। दूसरे दिन थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र भी दिया इसके बाद भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। थकहारकर मैने एसपी से मुलाकात करके शिकायत दर्ज कराया। एसपी के आदेश पर बीते 20 मार्र्च को थाना महराजगंज में अज्ञात के खिलाफ धारा 504 और 506 तहत मुकदमा दर्ज तो हो गया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही हो रहा है। मैने कई बार थानाध्यक्ष से बात किया इसके बाद भी टाल मटोल कर रहे है।