गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत झोक दे कार्यकर्ता

 जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अरुण कुमार विद्यार्थी, प्रदेश सचिव राजेश की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के साथ परिचय एवं आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के संबंध में विचार विमर्श किया गया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बेरोजगारी महगाई न्याय और बढ़ते अपराध के मुद्दों पर लड़ा जायेगा सभी कार्यकर्ता अभी से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत झोक दे। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ,डॉ राकेश उपाध्याय, नीरज राय, देवेंद्र मिश्रा बबलू, विनय तिवारी, राकेश कुमार सिंह, मुफ्ती मेहंदी, मोहम्मद अंसारी, संतोष मिश्रा, मनीष दुबे, राजकुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुभाष चंद्र मौर्य ,गौरव सिंह, विकास तिवारी, राकेश मिश्रा के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 
बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। 
अंत में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद की माता जी, पी सी सी सदस्य सतीश सोनकर , एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के पिता जी के  निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा की गई। 
इस अवसर पर गाज़ीपुर जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, महमूद अंसारी, विकास तिवारी, नीरज राय, शशांक सोनकर, अमन सिन्हा, शिव बहादुर सिंह, संजय माली, आदि लोग उपस्थित रहे। 

Related

जौनपुर 2745566664431765895

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item