मानव जीवन के लिए हरियाली तथा पेड़ पौधों का होना आवश्यक
https://www.shirazehind.com/2024/03/blog-post_52.html
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में उद्यान का लोकार्पण शुक्रवार को प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। लोकार्पण के उपरांत उपस्थित शिक्षकों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि इस उद्यान का विद्यालय में इस उद्यान का निर्माण हो जाने से चार चांद लगा गया है मानव जीवन के लिए हरियाली तथा पेड़ पौधों का होना आवश्यक है।
जिस प्रकार से डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य द्वारा जो उद्यान का निर्माण कार्य किया गया है वह निश्चित ही प्रशंसा योग्य है सभी लोगों से अपील करता हूं कि प्रत्येक वर्ष एक-एक पौधे विद्यालय में लगा करके उसको गोद ले। जिससे पूरा हरियाली का वातावरण कायम हो जाएगा इससे सभी बच्चों एवं कर्मचारीयों तथा शिक्षकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, प्रधान लिपिक दिनेश सिंह, अम्बर कुमार सिंह,अभिषेक सिंह, राकेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिह, राजीव सिंह , रमेश चंद्र ,राकेश कुमार, बिभूति सिंह , ज्ञान प़काश सिंह, कपिल देव सिंह मयंक शेखर झा. आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे।