छेदी लाल वर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ सभासद,पत्रकार एवं पूर्व प्रधान छेदी लाल वर्मा  अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। छेदी लाल वर्मा की क्षेत्र में एक मजबूत पकड़ है। पूर्व प्रधान के साथ कई बार सभासद रहे व  कई न्यूज़ पेपर का प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे हैं।  भाजपा शाहगंज कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्प राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शाहगंज विधानसभा के  विधायक रमेश सिंह द्वारा माला पहनाकर सदस्यता दिलायी गई। 

इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि दो-दो विधानसभाओं में जनता का नेतृत्व करने वाले वर्मा जी के आने से  भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी । इस अवसर पर शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल ,पूर्व अध्यक्ष गीता  जायसवाल महेंद्र वर्मा, धीरज पाटिल,वेद प्रकाश, सचिन वर्मा साहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4661361370622569021

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item