डा. संदीप अध्यक्ष व डा. आलोक सचिव चुने गये

जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुआ जहां ध्वनि मत सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक तरीके से बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप सिंह को अध्यक्ष एवं डा. आलोक सिंह को सचिव चुना गया। डा0 जितेन्द्र गुप्ता चुनाव अधिकारी द्वारा निष्पक्ष चुनाव सम्पादित कराते हुये डा0 विशाल सिंह यादव उपाध्यक्ष मुख्यालय, डा0 अजय सिंह उपाध्यक्ष सामान्य, डा0 मो0 रफीक उपाध्यक्ष सामान्य, डा0 जया राय उपाध्यक्ष महिला, डा0 बेचू लाल भारती उपाध्यक्ष प्रशासन, डा0 अरुण कन्नौजिया वित्त सचिव, डा0 श्रवण यादव सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी और डा0 मनोज गौतम सम्पादक पद पर निर्विरोध चुने गये। इस पर उपस्थित अन्य चिकित्सकों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस प्रकार पीएमएस एसोसिएशन जौनपुर की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ जहां तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

जौनपुर 5579096746305956015

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item