समाजवादी पार्टी गुंडों माफियाओं को देती थी सरंक्षण: नंद गोपाल
https://www.shirazehind.com/2024/03/blog-post_416.html
नौपेड़वा(जौनपुर) प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के कैलेस्टर प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों एवं माफियाओं को सरंक्षण देती थी। आज वही माफिया या तो कानून के शिकंजे में रहतें हुए जेल में है या गाड़ी पलटी है। मंत्री नंदी सोमवार को बक्शा में लोकसभा चुनाव में मल्हनी चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घघाटन पश्चात अपने संबोधन कही। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी बिना एक दिन छुट्टी लिए दिन रात देश की सेवा कर रहें है। देश की अर्थब्यवस्था पांचवे नम्बर पर आ गयी है। गरीबों की उम्मीद बन गए है।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश में मोदी की प्रचंड लहर चल रही है ऐसे में जनपद से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह की जीत सुनिश्चित है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुनील तिवारी, सतीश सिंह, प्रभारी अमरनाथ यादव, सजल सिंह, सुशील मिश्र ने भी संबोधित किया। अंत में घोषित प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन मल्हनी संयोजक प्रबुद्ध दूबे ने किया। मंत्री नंदी द्वारा कांग्रेसी नेता फौजदार सिंह को दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।