महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान, सरोज सिंह को मिला "वीर बधू" सम्मान

जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता हैः बीएसए 
जौनपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर के टीडीपीजी कालेज के बलरामपुर हाल में जिले की विशिष्ट महिलाओं का समागम हुआ। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में एक ऐसी महिला का सम्मान हुआ जिसके पति देश की रक्षा करते समय सरहद पर शहीद हो गये इसके बाद उसने निडर होकर अपने बेटे को भी भारत मां की रक्षा के लिए सेना में भेज दिया है। इस जाबाज महिला को "वीर बधू" सम्मान दिया गया। इसके अलावा पीसीएस बनी श्वेता सिंह, आश्रुति सिंह एडवोकेट, राजनीति के क्षेत्र से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह समेत सौ महिलाओं को सम्मानित किया गया।  

एडूलीडर्स यूपी तथा बेसिक शिक्षा जौनपुर के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यशाला एवं एडु लीडर्स यूपी सम्मान समारोह का आयोजन टीडीपीजी कॉलेज के ऐतिहासिक बलरामपुर सभागार में आयोजित किया गया .
 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, अति विशिष्ट अतिथि प्राचार्य तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर डॉक्टर आलोक सिंह द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा का अनावरण कर किया गया।  
सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत ऋचा सिंह तथा स्वागत भाषण एडूलीडर्स की जनपद संयोयिका डॉक्टर उषा सिंह द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय चकताली तथा कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
     मुख्य अतिथि ने कहा गया कि  जहां नारियों की पूजा होती है वहा देवता निवास करते है।  प्राचार्य डॉक्टर आलोक सिंह द्वारा कहा गया की आज की नारी अबला नहीं बल्कि सशक्त है। 
           आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा लगभग 100 अलग अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली  महिलाओ को  सम्मानित किया गया। जिसमे प्रशासन से श्वेता सिंह, वीर वधू सरोज सिंह,  एडवोकेट आश्रुति सिंह, राजनीति से रागिनी सिंह, समाज सेवा क्षेत्र से विमला सिंह,  रसोइया मीना गौड़, अभिभावक सुनीता यादव, छात्रा रेशमा यादव सहित बेसिक शिक्षा के क्षेत्र से लगभग 80 महिलाओ को सम्मानित किया गया। 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि टीडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह , टी डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पति राम सूरत मौर्य, डीसी ट्रेनिंग विशाल उपाध्याय , डीसी एमडीएम अरुण मौर्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला जौनपुर के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, प्रोफेसर अजय दुबे ,डॉक्टर सुनीता गुप्ता, अंजू पाठक (सदस्य किशोर न्याय बोर्ड) शोभा तिवारी (डीसी बालिका शिक्षा) डॉ दिनेश तिवारी अध्यक्ष प्रबंधक महासंघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डॉक्टर अजय कुमार मौर्य, एसआरजी जौनपुर आरपी राजू सिंह, वीर वधु श्रीमती सरोज सिंह थाना अध्यक्ष महिला लाइन बाजार सरोज सिंह जी एडु लीडर्स यूपी की जौनपुर संयोजिका  डॉक्टर उषा सिंह अनुराग मिश्रा अविनाश कुमार पाल मनीषी श्रीवास्तव रिचा सिंह प्रियंका मिश्रा अंकित यादव विनोद कुमार पांडे  प्रतिमा मिश्रा तथा विभिन्न विद्यालयों से महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही महिला शिक्षिकाओं को एवं अन्य क्षेत्रों में बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही महिलाऐं उपस्थित रही जिनको प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिचा सिंह व मनीषी श्रीवास्तव ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर उषा सिंह ने ज्ञापित किया।

Related

जौनपुर 1864251543196638849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item