कायस्थ कल्याण समिति नही करेगा होली मिलन समारोह

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक समिति के अध्यक्ष दयाल सरन की अध्यक्षता में हुई जिसमें समिति के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई। संस्थापक सदस्य इंजीनियर आर डी  श्रीवास्तव ने  एक प्रस्ताव रखा की इस वर्ष   समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी   दिनेश कुमार श्रीवास्तव  का  दुखद निधन एवं संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव  डी ओ की पत्नी  के निधन से समिति परिवार मर्माहत है ।  

चूँकि हम समिति के लोग आपस के सुख दुख के भागीदारी रहते हैं। अतः इस वर्ष का होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थगित  रखा जाए।उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से श्री आर डी श्रीवास्तव की बात का समर्थन किया एवं होली मिलन कार्यक्रम स्थगित  रखने का फैसला लिया ।

इस बैठक में संस्थापक सदस्य  संस्थापक सदस्य सुनील अस्थाना, इंजीनियर  आर डी श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप   श्रीवास्तव  डी ओ ,प्रदीप श्रीवास्तव पप्पू जी ,डॉक्टर अशोक अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर रवि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद श्रीवास्तव ,गौरव श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष आलोक रंजन श्रीवास्तव, सचिव गणतंत्र कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव राजेश किशोर श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव, अमित  अस्थाना,महिला अध्यक्ष मधुलिका  अस्थाना, डॉ अखिलेश चन्द श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव गिरिवरअस्थाना,  भालेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव डॉ राम मोहन अस्थाना, मुकेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, व अनेक चित्रांशबन्धु उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Related

डाक्टर 4994592830748925758

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item