कांग्रेस के हाथ से निकले इन्द्रेसन श्रीवास्तव और आपका सेवक राम सेवक

गुरूवार को नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक व सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। उन्होने इस मौके पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में जिले की दोनो सीटे जीतने का मंत्र पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओ को दिया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस, सपा और बसपा छोड़कर कई नेताओं कार्यकर्ताओं को मंत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया। बीजेपी शामिल होने वाले मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना सन् 1989 से लेकर 1993 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे उसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री पद का दायित्व सम्भाला, 2001 में वे जिला महामंत्री तथा उसके बाद सन् 2012 तक जिला उपाध्यक्ष पद जिम्मेदारी सम्भाली थी।
इन्द्रेसेन के साथ बीजेपी की सदस्यता लेने वाले राम सेवक यादव भी सेवा दल के जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए पार्टी का झण्डा बुलंद करते रहे है। उनका स्लोगन ही था आपका सेवक राम सेवक। इन दोनो नेताओं के कांग्रेस का दामन छोड़ने की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारें हलचल मच गया है।
कांग्रेस पार्टी छोड़ने के पीछे इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने शिराज ए हिन्द डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत मान सम्मान दिया है मुझे कांग्रेस से कोई गिला शिकवा नही है।
मैने बीजेपी की सदस्यता केवल कायस्थ समाज के लोगो की सेवा करने के लिए लिया हूं। मैं अखिल भारतीय महासभा का प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण तमाम लोग शासन प्रशासन में फंसे हुए कार्यो को निपटाने के लिए फोन करते रहते है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस लिए अपने कायस्थ बंधुओं की सेवा करने के उद्देश्य से ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।