खेतासराय में हुआ आरएसएस का पथ संचलन

पूर्ण गणवेश में मौजूद रहे सैकड़ो स्वयंसेवक 

सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में अलर्ट रही पुलिस

खेतासराय(जौनपुर)नगर पंचायत खेतासराय में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न हुआ। संघ के बैंड के साथ भव्य रूप में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल कस्बे के सभी प्रमुख चौराहा पर अलर्ट रही।

इसके पहले सह विभाग संघ संचालक  प्रोफेसर डॉ अविनाश पाथर्डीकर विभाग अध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन शंकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय  ने अपने उद्बोधन में  आदर्श भारतीय महाविद्यालय खेतासराय के प्रांगण में कहा की  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने 1925 में किया था।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा  राष्ट्रीय का मतलब यहां के जो रहने वाले लोग हैं। उनकी अपनी  संस्कृति, उनका अपना विचार और उनके अपने पूर्वज  तथा उनके अपने धरोहर उसके प्रति वह बहुत ही भक्ति भाव रखते हैं।

 केवल भीड़ को अधिक से अधिक व्यक्तियों के समूह को देश या राष्ट्रीय कहना यह  कम है । स्वयं सेवक का अर्थ अपने स्वयं की प्रेरणा से देश के लिए कार्यकर्ता हो। वह स्वयंसेवक और इन सबके समूह को संघ कहा जाता है। 

कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय व प्रार्थना प्रज्वल जी ने कराया।

विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख विरेन्द्र , ज्ञानदत्त , सह जिला प्रचारक सुरज  , जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश पाण्डेय ,जिला सामाजिक सद्भाव संयोजक हरिओम , मुकेश  , सर्वेश खण्ड संचालक सोंधी,अखिलेश  खंड कार्यवाह,काशीनाथ जी, हनुमान जी,खुटहन संघ चालक

सुरेन्द्र  , रामसिंह  सुईथाकला ,खण्ड कार्यवाह रामसागर , वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, संजय विश्वकर्मा ,धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष धर्म रक्षक, सुनील यादव (मम्मन )विजय गुप्ता, प्रदुमन तिवारी, प्रदुम्न, शांति सागर, मनोज समेत भारी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर खेतासराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।

Related

JAUNPUR 7400241937350827778

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item