प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र यश यादव को किया गया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2023/12/blog-post_324.html
जौनपुर। प्रदेश स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रर्दशनी में जिले का परचम लहरा लौटे छात्र यश यादव व इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रिंसपल डॉ जंगबहादुर सिंह ने सम्मानित किया। साथ में जिला विज्ञान क्लब के समन्यवक विपनेश श्रीवास्तव का विशेष सम्मान किया गया।
तीन दिन पूर्व सहारनपुर जनपद में 51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रर्दशनी 2023 आयोजित किया गया था। इस प्रर्दशन में जनक कुमार इण्टर कालेज के कक्षा 9 के छात्र यश यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सोमवार को स्कूल खुलते ही जिले व विद्यालय का नाम रौशन करने वाले छात्र यश यादव व अन्य प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह ने यश यादव को सम्मानित किया।साथ ही साथ इस मॉडल में यश को गाइड करने के लिये विद्यालय के अध्यापक, जिला विज्ञान क्लब के समन्यवक विपनेश कुमार श्रीवास्तव को भी राज्य स्तरीय आयोजन में सम्मानित किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह ने विपनेश श्रीवास्तव को अपने कर कमलों से बैज लगाकर, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।