भारत रत्न डॉ, राजेन्द्र प्रसाद की मनाई गई जयंती

हैदराबाद।  चादर घाट चौराहे पर डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी का प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।

बिहार समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार,  सीवान जिला के जिरादेई गांव में  हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय श्रीवास्तव और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। राजेंद्र प्रसाद भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। उन्हें 1962 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की भाषा-शैली सरल, सहज और सुबोध खड़ीबोली होती थी। इनकी भाषा व्यावहारिक होती थी जिसमे अन्य भाषाओ संस्कृत अंग्रेजी और उर्दू आदि भाषाओं का नियमित तौर पर मिश्रण होता था। साहित्यिक और भाषण इनकी 2 मुख्य शैली के होती थी।
बिहार समाज सेवा संघ के सचिव विकास सिंह ने कहा उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज सन 1902 में दाखिला लिया 1915 में उन्होंने स्वर्ण पद के साथ विधि पर स्नातक की परीक्षा पास की बाद में लव के क्षेत्र में ही उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल किया! भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनका पदार्पण वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते ही हो गया था समाज के कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि आधुनिक भारत के इतिहास में कई महापुरुष पैदा हुए जिन्होंने न केवल भारत को आजादी दिलाई बल्कि आजादी के उपरांत उन्होंने भारत के निर्माण में भी अपना सक्रिय योगदान दिया। ऐसे ही महापुरुषों में से एक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि स्वतंत्रता उपरांत भी भारत के पुनर्निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दिया। सांस्कृतिक संयोजक दीपक तिवारी के अनुसार गांधीवादी विचारधारा एवं आदर्शों को मानने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व नम्रता, सरलता और सादगी से धनी था जिसके कारण उन्हें जो प्रतिष्ठा प्राप्त थी वह बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वतंत्र भारत के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने के बाद भी उन्होंने कभी भी इन गुणों का त्याग नहीं किया। आज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जयंती विशेष पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं को जानने का हम सभी भारतीय करते हैं।

जयंती समारोह में बिहार समाज सेवा संघ राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा, अध्यक्ष मनीष तिवारी,  सचिव विकास सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सांस्कृतिक संयोजक दीपक तिवारी, पूर्व अध्यक्ष एवम वरिष्ठ सदस्य पप्पू सिन्हा और अन्य संगठनों के लोग भी उपस्थित थे।

Related

जौनपुर 5804789114206748800

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item